श्री गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली: आज सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 355 वां प्रकाश पर्व (Prakash Parva) है। कोरोना संकट के बीच लोग एहतियात के बीच प्रकाश पर्व मना रहे हैं।  गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में मत्था टेकने जाने की अनुमति मिल गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को वीकेंड कर्फ्यू होने के बावजूद इसकी अनुमति देने का निर्देश जारी कर दिया है। बगैर मास्क, सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों के प्रकाश पर्व की बधाई दी है। उन्होंने ट्विट कर कहा है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई। उनका जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। मैं इस तथ्य को हमेशा संजो कर रखूंगा कि हमारी सरकार को उनके 350वें प्रकाश उत्सव को मनाने का अवसर मिला है। उस समय की मेरी पटना यात्रा की कुछ झलकियाँ साझा कर रहा हूं।

आपको बता दें कि प्रकाश प्रर्व पर गुरू गोबिंद सिंह का जन्मदिवस पूरे देश में ही नही विदेशों में भी सिख धर्मावलंबियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारों में भव्य कार्यक्रम सहित गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। 

गुरु गोबिंद सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित करते हुए गुरु परंपरा को खत्म किया था। इसके लिए उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी। गुरू गोबिंद सिंह एक संत के साथ ही धर्मरक्षक, महान कर्मप्रेणता और वीर योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here