मुजफ्फरनगर। जिले की चरथावल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को सफल बनाने और मतदाताओं के मध्य जनसंपर्क कर अनुकूल माहौल बनाने के उद्देश्य से हाई कमान द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों- बच्चन सिंह आर्य (पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार) एवं हरियाणा युवा भाजपा के प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा गत कई दिनों से क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क में स्थानीय नेताओं के साथ संलग्न है। उन्होंने इस दौरान अनेक ग्रामों का दौरा कर पार्टी की जनहितकारी नीतियों का प्रचार किया और भाजपा के उम्मीदवार को भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।
दोनों भाजपा पर्यवेक्षकों ने कार्यालय ‘दैनिक देहात’ में पहुंचकर श्री गोविंद वर्मा (संपादक देहात) से भेंट कर बताया कि चरथावल विधानसभा में पार्टी के प्रति आम मतदाताओं में अच्छा रुझान है। इस दौरान श्री बच्चन सिंह आर्य और श्री विकास शर्मा के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता तथा मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन श्री सुभाष चन्द्र शर्मा, श्री राजकुमार सिद्धार्थ( जिलाध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा, भाजपा) समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।
श्री गोविंद वर्मा (संपादक देहात), श्री बच्चन सिंह आर्य (पूर्व कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार), श्री सुभाष चन्द्र शर्मा (पूर्व चेयरमैन नगर पालिका , मुजफ्फरनगर), श्री विकास शर्मा (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा, हरियाणा), यश वर्धन वर्मा (उप-सम्पादक, देहात [डिजिटल न्यूज])