करहल विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता भाजपा में शामिल

मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के अगले ही दिन समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली।  

करहल के गांव किरथुआ निवासी रघुपाल सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं। वह प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने लंबे समय से सपा से दूरी बना ली थी। भाजपा में शामिल होने के बाद रघुपाल सिंह ने सपा पर जातिवाद का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सपा में यादव जाति के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। 

करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार शाम को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने फोन पर इसकी पुष्टि की। इससे जिला संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, लेकिन अगले ही दिन क्षेत्र के रघुपाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here