ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को डोर टु डोर प्रचार में समाजवादी पार्टी के नारे ‘नई सपा है…’ पर तंज कसते हुए कहा कि ये वही सपा है, जिससे जनता खफा है और 10 मार्च के बाद अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है।

उन्होंने भाजपा में शामिल हुईं अपर्णा यादव, अदिति सिंह और संयुक्ता भाटिया के साथ प्रचार करते हुए बयान दिया कि अखिलेश यादव हर रोज प्रेस कांफ्रेंस तो करते हैं पर सपा के प्रत्याशियों की पहली सूची आने के बाद दूसरी सूची नहीं आई है क्योंकि इस लिस्ट में ‘जेल वाले हैं या फिर बेल वाले…’, सपा गठबंधन वाले नजर नहीं आ रहे हैं। जनता सपा का राज भूली नहीं है इसलिए प्रत्याशियों को छिप-छिपकर टिकट दिए जा रहे हैं।

उन्होंने सपा द्वारा 300 यूनिट बिजली देने के वादे पर कहा कि वो जब सत्ता में थे तो जनता को निर्बाध बिजली नहीं दे पाए थे और आज फ्री बिजली देने की बात कर रहे हैं। जनता उनका विश्वास नहीं करेगी और 10 मार्च अपनी हार के बाद वह ईवीएम को दोष देते हुए नजर आएंगे।

अनुराग ठाकुर के साथ डोर टु डोर कैंपेन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here