साल 2022 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान: बिपिन रावत, कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए हैं. इनमें से तीन लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है. पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में दिवंगत पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, (मरणोपरांत), भाजपा के दिवंगत नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत), राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) और प्रभा अत्रे का नाम शामिल हैं. बता दें कि पद्म पुरस्कार सम्मान पाने वालों में 128 लोगों के नाम शामिल हैं. इनमें चार को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण, बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण, पूर्व गृह सचिव राज राजीव महर्षि को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट के प्रमुख सत्या नदेला और गूगल के CEO सुंदर पिचाइ को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. वहीं, भारत बायोटेक के फाउंडर कृष्ण लीला और उनकी पत्नी को पद्मभूषण सम्मान से नावाजा जाएगा. वहीं, नीरज चोपड़ा को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

ये रही पूरी लिस्ट

इन 4 लोगों को पद्म विभूषण सम्मान

  1. प्रभा अत्रे कला महाराष्ट्र
  2. राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
  3. जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत), सिविल सेवा उत्तराखंड
  4. कल्याण सिंह (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले उत्तर प्रदेश

इन 17 लोगों को पद्म भूषण सम्मान

  1. गुलाम नबी आजाद, पब्लिक अफेयर्स जम्मू और कश्मीर
  2. विक्टर बनर्जी, कला पश्चिम बंगाल
  3. गुरमीत बावा (मरणोपरांत), कला पंजाब
  4. राजीव महर्षि, सिविल सेवा राजस्थान
  5. सत्य नारायण नडेला, व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
  6. सुंदरराजन पिचाई, व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
  7. साइरस पूनावाला, व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
  8. बुद्धदेव भट्टाचार्जी, सार्वजनिक मामले पश्चिम बंगाल
  9. नटराजन चंद्रशेखर, व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
  10. कृष्ण एला और मती, सुचित्रा एला (डुओ) व्यापार और उद्योग तेलंगाना
  11. मधुर जाफरी, अन्य-पाक संयुक्त राज्य अमेरिका
  12. देवेंद्र झाझरिया, खेल राजस्थान
  13. राशिद खान, कला उत्तर प्रदेश
  14. स्वामी सच्चिदानंद, साहित्य और शिक्षा गुजरात
  15. वशिष्ठ त्रिपाठी, साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश
  16. संजय राजाराम (मरणोपरांत), विज्ञान और इंजीनियरिंग मेक्सिको
  17. सुश्री प्रतिभा राय, साहित्य और शिक्षा ओडिशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here