वीवो ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन Vivo Y75 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का टीजर कंपनी ने पहले जारी किया था। Vivo Y75 5G के साथ तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ्लैट डिजाइन दी गई है। Vivo Y75 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है।
Vivo Y75 5G की कीमत
Vivo Y75 5G की कीमत 21,990 रुपये रखी गई है। फोन को एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है। Vivo Y75 5G को ग्लोइंग गैलेक्सी और स्टारलाइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा।
Vivo Y75 5G की स्पेसिफिकेशन
Vivo Y75 5G में एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है। इसमें Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। फोन के साथ 4 जीबी एक्सटेंडेड रैम की भी सुविधा है।
Vivo Y75 5G का कैमरा
Vivo Y75 5G में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह है और तीसरा लेंस भी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का दिया गया है।
Vivo Y75 5G की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.1, Wi-Fi, GPS और FM रेडियो का सपोर्ट मिलेगा। उोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।