दिल्ली: विवेक बिहार में महिला को बेहरमी से पीटा

देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन हुई घटना में दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। इस घटना ने पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता के साथ ही हैवानियत का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिस देख दिल दहल उठा। वीडियो में दिख रहा कि एक कमरे में बंद कर एक लड़का व महिला दरिंदों की तरह महिला पर डंडे और बेल्ट बरसा रहे हैं। महिला को जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। महिला रहम की भीख मांग रही है, महिला को नंगा करने की बात की जा रही है। महिला पानी मांग रही है तो उसे पेशाब पिलाने की बात की जा रही है। कमरे में ही उसके कैंची और उस्तरे से बाल काटे जा रहे हैं। इन सब का वीडियो भी आरोपियों ने बनाकर वायरल किया। सूत्रों का कहना है कि वीडियो इसलिए वायरल किया गया ताकि लोगों में उनके प्रति खौफ बना रहे।

Delhi vivek vihar

सूत्रों का कहना है कि महिला को अधमरा करने के बाद महिलाओं ने अपने सामने ही अपने लड़कों से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए कहा। हालांकि इसका वीडियो नहीं बनाया गया, लेकिन महिला के साथ जो कुछ भी हुआ उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। 

Delhi vivek vihar

महिला रहम की भीख मांगते-मांगते बेहोश हो गई, लेकिन इतनी दरिंदगी करने के बाद भी इनका गुस्सा नहीं थमा। पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गली-गली घुमाकर इसका वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया। शुक्रवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया तो लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की। 

महिला का मुंह काला कर, सिर मुंडा कर गली में घुमाते आरोपी

सोशल मीडिया पर लोगों ने महिलाओं और पुरुषों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने के लिए कहा। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियें का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों वीडियो और फोटों को इकट्ठा कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

सहमी बैठी पीड़िता

मानसिक सदमें में पीड़िता, पुलिस ने सुरक्षा के नाम की खानापूर्ति
विवेक विहार इलाके में हैवानियत की शिकार हुई पीड़िता गहरे मानसिक सदमे में है। परिवार का कहना है कि गहरे सदमे के कारण वह ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसकी काउसंलिंग भी कराई थी। 

महिला का उस्तरे से बाल छीलते आरोपी

पीड़िता की हालत यह है कि वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। परिवार का कहना है कि दबंग आरोपी कभी भी उनके परिवार को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के कहने पर पुलिस ने खानापूर्ति करने के लिए पीड़िता के घर के बाहर तीन पुलिस कर्मियों को परिवार की सुरक्षा के लिए बिठा दिया है। लेकिन उनको परिवार की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं है। पीड़िता के घर में कौन आ रहा है कौन जा रहा है, इससे भी उनको कोई मतलब नहीं था।

पीड़िता के बाल काटे

पीड़िता की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उनके परिवार पर उसकी बहन का पता बताने का दबाव बना रहे थे। पिछले करीब दो माह से उन्हें कई बार धमकाया गया। गत 19 जनवरी को आरोपियों ने उसके परिवार पर हमला कर उनका ऑटो जला दिया। 

बेल्ट और डंडे से पीटते देखे जा सकते हैं आरोपी

उसकी मौसी को भी पीटा गया। पीड़िता की बहन ने दावा किया कि उसने 19 जनवरी को विवेक विहार थाने में जाकर आरोपियों की शिकायत की तो उनकी एक न सुनी गई। उनको थाने से टरका दिया गया। पुलिस अधिकारी शिकायत मिलने की बात से साफ इंकार कर रहे हैं। 

कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई हैवानियत

पीड़िता की बहन ने बताया कि उसके पिता चार साल से बिस्तर पर हैं, वह अकेली अपनी रक्षा कैसे करेगी। उसका कहना था कि अभी तो मामला गर्म है तो उनके परिवार की सुनी जा रही है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसके परिवार का पता नहीं क्या होगा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परिवार को आगे भी सुरक्षा देने की बात कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here