मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तरप्रदेश में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसमें मुजफ्फरनगर से राकेश पुंडीर को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अब्दुला आरिफ को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय अधयक्ष अजय कुमार लल्लू ने पत्र जारी करते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में राकेश पुंडीर को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही अब्दुला आरिफ को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कन्नौज से सत्येंद्र पटेल तथा कन्नौज में शहर से राजीव कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। हरदोई से विक्रम पांडेय को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।