गोंडा में एसिड अटैक से हड़कंप, सोते समय तीन दलित बहनों पर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

यूपी के गोंडा जिले में तीन बहनों पर एसिड अटैक की बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोते समय तीन बहनों पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। गोंडा पुलिस वारदात की तफ्तीश में जुटी है। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मामला परसपुर थाना क्षेत्र के पक्का गांव का है। यहां अनुसूचित जाति (दलित) की तीन बहनों पर एक दबंग युवक ने तेजाब फेंक दिया। एसिड अटैक में बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं बाकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छींटे पड़े। तत्काल आनन-फानन में तीनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यहां पर बड़ी बहन का इलाज गंभीर हालत में किया जा रहा है।

फिलहाल अभी घटना के पीछे की वजहों का नहीं पता चल सका है। घटना की सूचना पाते ही परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ परसपुर सुधीर सिंह ने एसिड अटैक की घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here