कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा आज यानी रविवार को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उनके अलावा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और अन्य भाजपा नेता भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। 

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के नागराज छब्बी
कांग्रेस नेता नागराज छब्बी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार काटिल और कैबिनेट मंत्री गोविंद करजोल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।

इससे पहले, शनिवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नई दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की संसदीय दल की बैठक हुई थी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई शामिल हुए।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के अन्य नेता भी मौजूद थे। बैठक में संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों की एक सूची भी लगभग तैयार कर ली गई है। रविवार को होने वाली पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उस पर चर्चा के बाद मुहर लगाई जा सकती है।

बैठक से पहले बोम्मई ने पत्रकारों से कहा था कि सभी सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होगी। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here