लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव की सूची में गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, बहराइच सहित 10 जिलों के जिलाधिकारियों को बदला गया है।
गोंडा की डीएम नेहा शर्मा को अब निबंधन विभाग का प्रभारी महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा को प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बहराइच की डीएम मोनिका रानी को बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।
अयोध्या में कमिश्नर बदले, गोरखपुर को मिला नया डीएम
अयोध्या मंडल के कमिश्नर गौरव दयाल को अब गृह विभाग का सचिव बनाया गया है, जबकि राजेश कुमार को उनका स्थान देकर अयोध्या का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
गाजियाबाद में छह महीने से डीएम के पद पर तैनात दीपक मीणा को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर की कमान सौंपी गई है। उनकी कार्यशैली को शासन ने सराहा और हाल ही में सकुशल संपन्न हुई कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में उनकी भूमिका सराहनीय मानी गई।
तबादलों की प्रमुख सूची इस प्रकार है:
क्रम | अधिकारी का नाम | पूर्व तैनाती | नई तैनाती |
---|---|---|---|
1 | नेहा शर्मा | डीएम, गोंडा | आईजी निबंधन |
2 | मोनिका रानी | डीएम, बहराइच | विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग |
3 | गौरव दयाल | मंडलायुक्त, अयोध्या | सचिव, गृह विभाग |
4 | राजेश कुमार | सचिव, गृह व सतर्कता | मंडलायुक्त, अयोध्या |
5 | कृष्णा करुणेश | डीएम, गोरखपुर | अपर सीईओ, नोएडा |
6 | दीपक मीणा | डीएम, गाजियाबाद | डीएम, गोरखपुर |
7 | रविंद्र कुमार मंडर | डीएम, प्रयागराज | डीएम, गाजियाबाद |
8 | मनीष वर्मा | डीएम, गौतमबुद्ध नगर | डीएम, प्रयागराज |
9 | मेधा रूपम | डीएम, कासगंज | डीएम, गौतमबुद्ध नगर |
10 | प्रणय सिंह | अपर आयुक्त, गन्ना | डीएम, कासगंज |
11 | आलोक सिंह | डीएम, कानपुर देहात | विशेष सचिव, राज्य संपत्ति |
12 | कपिल सिंह | अपर सीईओ, यमुना एक्सप्रेसवे | डीएम, कानपुर देहात |
13 | अक्षय त्रिपाठी | डीएम, ललितपुर | डीएम, बहराइच |
14 | अमनदीप खुल्लर | विशेष सचिव, कृषि | डीएम, ललितपुर |
15 | पवन गंगवार | विशेष सचिव, संपत्ति विभाग | डीएम, मिर्जापुर |
16 | प्रियंका निरंजन | डीएम, मिर्जापुर | डीएम, गोंडा |
17 | जयनाथ यादव | संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन | विशेष सचिव, कृषि |
18 | प्रणता ऐश्वर्या | विशेष सचिव, नमामि गंगे | सीडीओ, सीतापुर |
19 | मिनिष्ती एस | सचिव, वित्त | गन्ना आयुक्त, यूपी |
20 | प्रमोद उपाध्याय | गन्ना आयुक्त | सचिव, समाज कल्याण विभाग |
21 | सारिका मोहन | सचिव, बेसिक शिक्षा | सचिव, वित्त विभाग |
22 | अमृत त्रिपाठी | सीईओ, बुंदेलखंड औद्योगिक प्राधिकरण | सचिव, उच्च शिक्षा |
23 | विमल कुमार दुबे | मंडलायुक्त, झांसी | अतिरिक्त प्रभार, सीईओ बुंदेलखंड |