नई दिल्ली : अभिनेत्री माही गिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि अभिनेत्री जल्द ही इस बारे में घोषणा कर सकती हैं। चंडीगढ़ में अभिनेत्री के भाजपा में शामिल होने का ऐलान हो सकता है। पंजाब विस चुनाव से ठीक पहले भाजपा पंजाब इकाई में कुछ सितारों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। ‘देव डी’ की अभिनेत्री ने पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस उम्मीदवार हरमोहिंदर सिंह लकी की प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि आने वाले समय में वह राजनीति में शामिल हो सकती हैं।
राज्य में इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। राज्य में इस बार चतुष्कोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव मैदान में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, शिअद-बसपा गठबंधन और भाजपा एवं लोक कांग्रेस पार्टी गठबंधन है। राज्य में चुनाव नतीजे 10 मार्च को आएंगे।