दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि आज दिल्ली के करीब सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कल हरियाणा से यमुना में कम पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पर्याप्त पानी न होने के चलते आपूर्ति बाधित हुई। मध्य दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दिल्ली छावनी क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों और तालाबों का जलस्तर सुधरने तक ये स्थिति बनी रह सकती है।