दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों और ऑफिस स्टाफ के साथ अपने आवास पर तिरंगा फहराया।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज फिर वो दिन आया है जिसके लिए न जाने कितने स्वतंत्रता के मतवालों ने अपना बहू बनाया है। उन्होंने एक वीडियो साझा कर कहा सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि आजादी के गौरवशाली अवसर पर आइए हम सब देशवासी ये प्रण लें कि हम सब मिलकर देश के हर बच्चे के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे। हर व्यक्ति के लिए अच्छे इलाज का इंतजाम करेंगे. मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। जय हिंद।
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है। हरियाणा में दो समुदाय आपस में लड़ रहे हैं। उन्होंने पूछा फायदा किसका हो रहा है। हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। अगर हम आपस में लड़ते रहे तो भारत विश्व गुरु कैसे बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें हमें विश्व गुरु बनना है या दुनिया में नंबर एक देश बनना है तो 140 लोगों को एक परिवार की तरह रहना होगा। सीएम ने कहा कि देश को विश्व गुरु और नंबर वन राष्ट्र बनाने के लिए 24 घंटे बिजली का इंतजाम करना होगा।