टोरंटो: कनाडा में पूर्वी टोरंटो के एक पब में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। इस घातक गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्कारबोरो टाउन सेंटर मॉल के निकट शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गये। कनाडा पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है, जिसके बारे में खोजबीन की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। विस्तृत विवरण का अभी इंतजार किया जा रहा है।