रामलला के दर्शनों को अयोध्या पहुंचे भाजपाई मुख्यमंत्री

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या मैं पहली बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित देश के 9 राज्यों के मुख्यमंत्री आज अयोध्या दौरे पर रहे। जहां पर सरयू नदी का अभिषेक के बाद हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर विराजमान भगवान श्री राम लला का दर्शन पूजन किया इसके साथ ही मंदिर निर्माण की तैयारियों को भी दिखा।

एक साथ कई मुख्यमंत्री ने श्री रामलला की उतारी आरती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य में काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश के भाजपा शासित 9 राज्यों के मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री अयोध्या पहुंचे,जिन्होंने सरयू तट पर पावन सलिला सरयू मां के जल का आचमन किया,जलाभिषेक और दुग्ध अभिषेक किया और साथ ही पूजन अर्चन के साथ आरती भी उतारी,इस बीच सरयू तट का संपूर्ण वातावरण धार्मिकता से सराबोर रहा। इसके बाद मुख्यमंत्रियों का काफिला सीधे श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा और रामलला के समक्ष माथा नवाने के बाद,राम मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया,जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्रियों के दल को विस्तृत जानकारी दी।

कई राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे अयोध्या

अयोध्या पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों में पेमा खांडू मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश, एन. बिरेन सिंह मुख्यमंत्री मणिपुर, बिपलब कुमार देव मुख्यमंत्री त्रिपुरा, शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री गोवा, मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हरियाणा, भूपेंद्र भाई पटेल मुख्यमंत्री गुजरात, हिमंत बिस्वसरमा मुख्यमंत्री आसाम व रेणु देवी उपमुख्यमंत्री बिहार, तारकेश्वर प्रसाद उपमुख्यमंत्री बिहार, चोना मीन उपमुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश और अमित कुमार, धर्मेश कुमार, विनय सहस्रबुद्धे सांसद व राज्यसभा।

अयोध्या काशी और मथुरा हमारे लिए आस्था का केंद्र : जेपी नड्डा

इस बीच भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामलला का भव्य और दिव्य मंदिर बने और उसमें रामलला विराजमान हो ऐसी कामना करोड़ों-करोड़ हिंदुओं की है,उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद से प्रेरित है और काशी-मथुरा हमारे लिए आस्था का केंद्र है,साथ ही रामलला के दर्शन करोंड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। वहीँ कहा आज हमारे लिए शुभ घड़ी है,कि आज हम यहां आए हैं और राम लला का दर्शन करके सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं। और कहा कि सदियों से राम मंदिर बने यह सब की इच्छा थी वह अब साकार होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here