भाजपा भगवान राम को वोटों के लिए इस्तेमाल कर रही : सतीश चन्द्र मिश्रा

फिरोजबाद। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने रविवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा शासन में ब्राह्मण और दलितों पर उत्पीड़न होने व राम मंदिर के नाम पर लिये गये चंदे को पार्टी को मजबूत करने में उपयोग करने का आरोप लगाया है।

मिश्रा रविवार को जनपद में प्रबुद्ध सम्मेलन और विचार गोष्ठी में बोल रहर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में ब्राह्मण और दलितों पर उत्पीड़न की घटनाएं हुई है। जाति पूंछकर उन्हें मारा जा रहा है।

अयोध्या के राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर के नाम पर जो चंदा मिल रहा है उसका उपयोग भाजपा, पार्टी की मजबूती के लिए कर रही है। इतना चन्दा आने के बाद अभी तक मंदिर की नींव तक नहीं भरी गयी है। भाजपा भगवान राम को वोटों के लिए इस्तेमाल कर रही है। कहा कि जब 2007 में बसपा की सरकार बनी थी तो सबसे ज्यादा पद ब्राह्मण समाज को ही मिले थे। खुद बहन मायावती ने नारा दिया था कि हाथी नहीं गणेश है, ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं।

उन्होंने कहा कि देश में अघोषित इमरजेंसी के हालात हैं। सच उजागर करने पर मीडिया संस्थानों पर भी छापेमारी की जाती है। अगर बसपा की सरकार बनी तो इन सभी मामलों की जांच करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here