कांग्रेस की न्याय यात्रा के शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश करते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर लोगों की चुनी झारखंड सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया।
राहुल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन भाजपा की साजिश के खिलाफ उठ खड़ी हुई और उसे लोकप्रिय जनादेश चुराने नहीं दिया। इस मौके पर नव नियुक्त मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गांधी का स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास धन बल और जांच एजेंसियां हैं, लेकिन कांग्रेस और वह उनसे डरते नहीं हैं और उनकी विभाजनकारी विचारधारा के खिलाफ लड़ते रहेंगे। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जहां पिछली भारत जोड़ो यात्रा आरएसएस और भाजपा के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ थी, वहीं वर्तमान यात्रा देश के लोगों के लिए न्याय मांग रही है।