प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद के घर चलेगा बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा मामले में अबतक पुलिस ने 13 एफआईआर दर्ज की है। इस घटना के मास्टरमाइंड माने जाने वाले जावेद पंप के घर पर बुलडोजर चलाए जाने की तैयारी हो रही है। जावेद के 12 मार्केट करेली वाले मकान को बुल्डोजर से तोड़ने की कार्रवाई आज पूरी हो सकती है।

 पीडीए अधिकारियों ने जावेद के घरवालों को मकान खाली करने को कहा है। वहीं जावेद पंप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि जुमे के बाद हुई हिंसा मामले में पुलिस ने अबतक 13 प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने 255 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बयान जारी कर बताया है कि प्रयागराज में 68, हाथरस में 50, सहारनपुर में 64, अंबेडकरनगर में 28, मुरादाबाद में 27, अलीगढ़ में तीन, जालौन में दो और फिरोजाबाद में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

टाला में बवाल की साजिश के मुख्य आरोपी जावेद पंप को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि उसने व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर लोगों से बंद का आह्वान कर भीड़ जुटाई। सोशल मीडिया से उग्र भीड़ ने बवाल किया। जावेद के मोबाइल की जांच में कई राज खुलने की बात कही जा रही है। बैकअप लेने के लिए मोबाइल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। एसएसपी अजय कुमार के अनुसार जावेद की बेटी की मामले में संलिप्तता की जांच शुरू है।

वह जेएनयू में पढ़ती है। दरअसल, खुफिया एजेंसियां सीएए विरोधी जेएनयू कनेक्शन की छानबीन कर रही हैं। सोशल नेटवर्किंग पर बीते दिनों की गतिविधियों की जांच चल रही है। एसएसपी ने बताया कि एनआरसी विरोध के दौरान जावेद पंप ने लोगों को भड़काया था। इस बार अटाला बवाल में उसकी संलिप्तता सामने आई है। उसी ने अटाला में एकत्र होने के लिए आह्वान किया था। व्हाट्सएप और फेसबुक से लोगों को बरगलाया। साजिश के तहत 10 जून को बाजार बंद करने की अपील की थी।

एक दूसरे को मैसेज करके जुमे की नमाज के बाद भीड़ जुटाई। साजिशकर्ता सामने नहीं आए। जावेद को गिरफ्तार करपूछताछ की गई तो यह तथ्य सामने आया। जावेद की बेटी से भी पूछताछ होगी। वह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में आगे रहती है। जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि जावेद के साथ सैफ, कैफ और फैजान पठान का नाम सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here