लखनऊ से नेपाल जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 19 घायल

बलरामपुर। लखनऊ से नेपाल के पोखरा जा रही पर्यटकों से भरी बस नेपाल के लमही-कोयलाबास सड़क खंड पर दांग जिले के चिशापानी के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी दीवार से टकरा गई। इसमें सवार 19 भारतीय पर्यटक घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से नेपाली एंबुलेंस से तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायल दुर्गेश मिश्र ने बताया कि हम सभी लोग अशोक लीलैंड कंपनी में काम करते हैं।

कंपनी द्वारा कर्मचारियों को नेपाल के पोखरा धुमाने ले जा रहे थे। इसी दौरान चीशापानी के पास बस का ब्रेक फेल हो जाने से यह हादसा हो गया। घायलों को उपचार के बाद लखनऊ भेज दिया गया। घायलों में लखनऊ, हरदोई, रायबरेली, बाराबंकी व कानपुर के लोग सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here