कासगंज में मचा कोहराम: नहर में नहाते समय पांच डूबे, तीन की मौत

यूपी के कासगंज क्षेत्र की गोरहा नहर से निकलने वाले बाचमई रजबहा पर मंगलवार की देर शाम स्नान करते समय एक महिला व चार किशोरियां रजबहे में डूब गईं। इनमें से दो किशोरियों को बचा लिया गया। जबकि एक महिला व दो किशोरियों की मौत हो गई।

बताया गया कि कासगंज कोतवाली अंतर्गत रेखपुर गांव में हर वर्ष गांव के लोग सामूहिक रूप से रामचरित मानस पाठ के आयोजन के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस अनुष्ठान में महिला व किशोरियां भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। मंगलवार को गर्मी के कारण महिला व किशोरियां रजबहे में स्नान करने पहुंच गईं। 

स्नान करते समय संध्या (22) पत्नी संदीप निवासी भीमडक़लां टीकतपुरा आगरा, साक्षी (14) पुत्री सुमन एवं शम्मी (14) पुत्री दुष्यंत, अंजली (15) पुत्री राजकुमार और सोनाली (16) पुत्री सुमन निवासीगण रेखपुर रजबहे में डूब गईं। 

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय महिला संध्या का पति संदीप वहीं बैठा हुआ था। उसने पत्नी व किशोरियों की डूबते समय चीख पुकार सुनी तो उसने सभी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान दो किशोरी अंजली व सोनाली को बचा लिया गया।

जबकि संध्या, साक्षी व शम्मी डूब गईं। बाद में गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी राजेश भारती, सीओ सिटी अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here