मुंबई में सस्ती हो गई सीएनजी, नए रेट जानकर मिलेगी राहत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी की कीमत में कमी आई है। लोकसभा चुनाव से पहले मुंबईकर के लिए सीएनजी के दामों में गिरावट आना एक बड़ा कदम है। मुंबई में सीएनजी की कीमत ढाई रुपए प्रति किलो कम हुई है। मुंबई में नई कीमतें मंगलवार देर रात से लागू हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में कटौती होने से लोगों की जेब पर बड़ी राहत मिलेगी। महाराष्ट्र में संचालित होने वाली एमजीएल की तरफ से सीएनजी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सीएनजी की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। कीमत में गिरावट होने के बाद अब सीएनजी का दाम घटकर 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले तक सीएनजी के दाम मुंबई में 76 रुपये प्रति किलोग्राम थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here