दिग्विजय चौटाला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो (INSO) के स्थापना दिवस कार्यक्रम की अनुमति विश्वविद्यालय प्रशासन ने नहीं दी। इसके बावजूद इनसो के कार्यकर्ता और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला परिसर में प्रवेश का प्रयास करते रहे, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया।

विश्वविद्यालय के पुराने परिसर के बाहर पुलिस ने दिग्विजय चौटाला सहित इनसो के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कार्यक्रम में पर्यावरण को लेकर पौधारोपण और चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चर्चा की योजना थी। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय अब विचारधारा विशेष का अड्डा बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here