घर-घर तिरंगा कार्यक्रम: यूपी के 2.68 करोड़ घरों में लगेंगे तिरंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रदेश में कुल 3.18 करोड़ तिरंगे फहराए जाएंगे। 2.68 करोड़ तिरंगे आवासीय घरों में लगाए जाएंगे। एक झंडा गीत जयघोष प्रदेश ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने तथा देश की सुरक्षा एवं समृद्धि से जोड़ने की हम सबकी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को हुई वीडिया कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई सभी राज्यों की बैठक में यह बात कही। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। आगामी 11 से 17 अगस्त, 2022 तक स्वतंत्रता हफ्ते का आयोजन किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएसएमई विभाग द्वारा दो करोड़ तिरंगे की खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। 1.18 करोड़ तिरंगे प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों, एनजीओ निजी सिलाई केंद्रों इत्यादि के माध्यम से बनाए जा रहे हैं।

15 अगस्त को 100 करोड़ से अधिक लोग फहराएंगे तिरंगा: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम देश के बच्चों, युवाओं सहित सभी नागरिकों के मन में देशभक्ति जागृत करने का विशिष्ट आयोजन है। देश के 100 करोड़ से अधिक लोग अपने घर में तिरंगा फहराएंगे। यह कार्यक्रम दुनिया का अपने स्तर का पहला कार्यक्रम है, जिसमें देशवासी देश के झण्डे को फहराएंगे और भारत माता की सेवा में समर्पित होंगे। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, पोस्ट ऑफिस इत्यादि से तिरंगे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई, 2022 से सरकारी वेबसाइटों पर इस कार्यक्रम के लोगों एवं स्लोगन प्रदर्शित किए जाएं। 11 से 14 अगस्त, 2022 तक स्कूलों में प्रभात फेरी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 13 अगस्त, 2022 को लोग अपने घर में झण्डा फहराकर अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here