दरभंगा में राहुल गांधी समेत 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

दरभंगा के जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार की शिकायत पर लहेरियासराय थाने में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 20 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 163/144 के उल्लंघन का मामला चलाया है।

जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि आंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति के एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। प्राथमिकी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पूर्व विधायक डॉ. मदन मोहन झा, जमाल हसन, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, विधायक शकील अजमद खान, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कुल 20 कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं, जबकि कई अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

दरअसल, लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर स्थित आंबेडकर छात्रावास में कांग्रेस ने एक शिक्षा संवाद कार्यक्रम रखा था, जिसके लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी और इसे टाउन हॉल में कराने की सलाह दी थी। इसके बावजूद राहुल गांधी के दरभंगा आगमन के बाद, वे पैदल छात्रावास परिसर में पहुंचे और वहां कार्यक्रम को संबोधित किया।

सदर एसडीओ विकास कुमार और सदर डीएसपी अमित कुमार ने पत्रकारों को बताया कि बिना अनुमति के आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय दंड संहिता की धारा 163 का उल्लंघन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here