हरभजन सिंह जाएंगे गुजरात, करेंगे आप का प्रचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, गायक अनमोल गगन मान और क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित 20 लोगों के नाम आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव में ‘स्टार प्रचारक’ के रूप में दिए हैं। AAP ने इन 20 लोगों के नाम के सूची पार्टी के स्टार प्रचारकों के रूप में निर्वाचन आयोग को सौंपी है। मीडिया में मंगलवर की रात जारी की गई इस सूची में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, AAP के राज्यसभा सदस्यों संजय सिंह तथा राघव चड्ढा और गुजरात में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा, ईशुदान गढ़वी भी शामिल हैं।

आप की महिला नेता व पंजाब से विधायक बलजिन्दर कौर, गायक व पंजाब में मंत्री अनमोल गगन मान और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राकेश हिरापारा भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। आप के स्टार प्रचारकों की सूची में गुजरात से गढ़वी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया, महासचिव मनोज सोराठिया, हाल ही में पार्टी में शामिल हुए पाटीदार नेता अल्पेश कठिरिया और युवा नेता युवराजसिंह जडेजा शामिल हैं।

इनके अलावा गुजरात में आप के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रवीण राम, कोली समुदाय के नेता राजू सोलंकी, उम्मीदवार जगराम वाला और आप की गुजरात प्रदेश महिला संगठन की प्रमुख गौरी देसाई भी स्टार प्रचारक की सूची में हैं। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए आप ने अभी तक 158 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। राज्य में विधानसभा चुनाव एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here