बरेली। उतराखंड में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बरेली पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान यूपी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहाकि 2022 में सरकार बनने पर भाजपा के सभी कामों की जांच करवाएंगें।
अक्टूबर से अखिलेश यादव निकलेंगे दौरे पर
सपा प्रवक्ता ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में 4 महीने भी नहीं बचे हैं। इस सिलसिले में सपा का व्यापक अभियान शुरू हो चुका है। अगले महीने से अखिलेश यादव व्यापक और सघन दौरे पर उत्तर प्रदेश में निकलने वाले हैं।
भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहुत आहत किया
कहाकि भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहुत आहत किया है। भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। इसलिए वो लोकतंत्र की कोई परवाह नहीं करते। भाजपा जनविरोधी है। भारतीय संविधान के हिसाब से सपा काम करती है। सपा और भाजपा में कोई तुलना नहीं की जा सकती। भाजपा वादाखिलाफी करती है। एक कदम भी जनता के हित में नहीं बढ़ाया। सपा ये मानती है वादाखिलाफी भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है और ये भ्रष्ट आचरण भी है। भाजपा ने पूरी व्यवस्था को तहस-नहस किया।
भाजपा ने किसानों की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया
इतना ही नहीं राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा सरकार बनने पर भाजपा की वादाखिलाफी की जांच होगी। विकास के झूठे आकड़ों, विधायकों, मंत्रियों, अधिकारियों से सांठगांठ की जांच होगी। भाजपा वायदा कुछ करती है एजेंडा आरएसएस का चलता है। बीजेपी सरकारों ने किसानों को धोखा दिया। किसानों की 2022 में आय दोगुनी करना लेकिन किसान की दुर्दशा कर दी। किसान आज आत्महत्या कर रहा है, किसान आंदोलन कर रहे हैं। भाजपा ने किसानों की आर्थिक स्थिति को बर्बाद कर दिया। एमएसपी उत्पादन लागत से डेढ़ गुना मिलना चाहिए। खेत पर भाजपा की कुदृष्टि है। ये जो 3 कानून है ये सबसे बड़ा खतरा है किसान इस बात को जानते हैं और भाजपा खेत का किसानों को मजदूर बनाना चाहती है और चंद पूजीपतियों को उसका मालिक बनाना चाहती है। किसानों को भाजपा ने बहुत अंधेरे में रखा। भाजपा की हठधर्मिता ये है कि हमने कदम आगे बढ़ा लिया है तो एक कदम पीछे नहीं हटेंगे।
सपा नेता का मानना है कि 2022 में भाजपा का सफाया तय है। 400 विधानसभा क्षेत्रों में सपा जीत दर्ज करेगी। लेकिन भाजपा को इस पर यकीन नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था खराब है। सबसे ज्यादा बलात्कार, अपहरण, हत्याएं, हो रही है। बच्चों का जीवन घोर संकट में है। पूरी अर्थव्यवस्था चौपट की। भ्रष्टाचार पर कोई रोक नहीं है। भ्रष्टाचार में भाजपा के नेता, मंत्री सब शामिल है। बजट का पैसा कहा जा रहा है उसका कोई हिसाब नहीं है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। आगमी 2022 में भाजपा का जो कार्यकाल है उसकी पूरी जांच होगी। भाजपा का ठगी, छल और विश्वासघात का चरित्र है।
मीडिया से बातचीत करते हुए राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि उत्तराखंड में भी सपा 70 की 70 विधानसभा सीट पर हम चुनाव लड़ेंगे। उत्तराखंड की जनता भी ये जानती है जो काम अखिलेश यादव ने 5 साल यूपी में किया है उसका इंतजार वहां की जनता कर रही है।
इस मौके पर समाजवादी जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रवक्त मयंक शुक्ला, जिला महासचिव सतेंद्र सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री अताउर रहमान, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान और पवन सक्सेना और डॉ.राजेश शर्मा मौजूद रहे।