जम्मू। जम्मू- कश्मीर प्रदेश प्रशासन ने राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त चार सरकारी कर्मियों को सेवामुक्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों में दो पुलिसकर्मी, एक स्कूल शिक्षा विभाग का जूनियर असिस्टेंट और ग्रामीण विकास विभाग का ग्राम सेवक शामिल है।
उपराज्यपाल के नेतृत्व में प्रदेश प्रशासन बीते पांच वर्ष में 55 सरकारी अधिकारियों व कर्मियों को आतंकी व अलगाववादी गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर सेवामुक्त कर चुका है। इनमें डीएसपी देवेंद्र सिंह भी शामिल है, जो वर्ष 2020 में हिजबुल के आतंकी नवीद के साथ पकड़ा गया था।