झांसी: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 23 यात्री थे सवार

एरच में बेतवा नदी पुल के आगे मोड़ पर बुधवार दोपहर सवारियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस में सवार यात्री करीब 23 यात्री उसके नीचे दब गए। यह सभी चोटिल हो गए। इसमें एक पुरुष समेत दो महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

एरच थाना प्रभारी अशोक कुमार उपाध्याय के मुताबिक प्राइवेट बस गुरसराय से सवारियों को लेकर पूंछ जा रही थी। बस एरच कस्बे से होते हुए बेतवा नदी का पुल पार करके जैसे ही आगे मोड़ तक पहुंची, तेज रफ्तार होने की वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस नीचे खाई में जाकर पलट गई। 

बस के नीचे गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार यात्री उसके नीचे दब गए। बस में 12 महिला, बच्चों समेत कुल 23 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। इन सभी को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी की छुट्टी कर दी गई जबकि कन्हैया लाल (50) निवासी उरई, सोनम (26) पत्नी निसार निवासी गुरसराय एवं हिना (23) पत्नी मोहम्मद निवासी गुरसराय को गंभीर चोट आ गई। डॉक्टरों ने तीनों को ही मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक एवं खलासी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here