सूडान में भूस्खलन से भारी तबाही, 1,000 से अधिक मौतें; पूरा गांव ध्वस्त

दुनिया में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही है। अफगानिस्तान में भूकंप के कहर के बीच, अफ्रीका के सूडान में भी प्राकृतिक आपदा ने भयानक तबाही मचाई है। सोमवार को सूडान लिबरेशन मूवमेंट/आर्मी ने बताया कि पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कम से कम 1,000 लोग मारे गए। इस आपदा में एक पूरा गांव मिट्टी में दब गया और केवल एक बच्चा जिंदा बच पाया। यह क्षेत्र दारफुर का हिस्सा है।

सूडान में स्थिति काफी गंभीर है। ग्रुप के नेता अब्देलवाहिद मोहम्मद नूर ने बताया कि 31 अगस्त को हुई तेज बारिश के बाद भूस्खलन हुआ, जिसने गांव को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इस आपदा से पुरुष, महिलाएं और बच्चे प्रभावित हुए हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय सहायता एजेंसियों से मदद की अपील की है।

सूडान पहले से ही गृहयुद्ध से जूझ रहा है। सूडान की आर्मी और रैपिड सपोर्ट फोर्सेज के बीच जारी संघर्ष के कारण दारफुर क्षेत्र पहले ही प्रभावित है। लोग मार्रा पर्वतीय इलाकों में शरण ले चुके हैं, लेकिन वहां हालात सुरक्षित नहीं हैं।

देश में दो साल से जारी युद्ध और संघर्ष के कारण आबादी का आधा हिस्सा भुखमरी से जूझ रहा है। लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं और नॉर्थ दारफुर की राजधानी अल-फाशिर में हमलों का सिलसिला जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here