सीएम हाउस में काम करने वाली मालिन राधा बाई ने मुख्यमंत्री चौहान को फूल देकर बधाई दी। इस दौरान सीएम शिवराज भावुक हो गए।
राधा बाई सीएम हाउस में फूलों की क्यारी और बगीचे का काम देखती हैं और प्रतिदिन मुख्यमंत्री के भगवान की पूजा के लिए फूल लाकर देती हैं।
कालापीपल में भाजपा ने दर्ज की जीत
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का पहला नतीजा आ गया है। भाजपा ने कालापीपल विधानसभा में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के कुणाल चौधरी भाजपा प्रत्याशी से हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की 160 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 67 सीटों पर आगे हैं। तीन सीटों पर अन्य आगे है। भोपाल की हुजूर विधानसभा से रामेश्वर शर्मा 26755 मतों से आगे हैं। नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल 8008 वोट से आगे चल रहे हैं। 9 राउंड की समाप्ति पर भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील 19,000 वोटों से आगे हैं।
देवास विधानसभा की पांच सीटों की स्थिति
- देवास में भाजपा की गायत्री राजे पंवार 4960 वोट से आगे
- हाटपिपल्या में भाजपा के मनोज चौधरी 1248 वोट से आगे
- सोनकच्छ में भाजपा के राजेश सोनकर 7936 वोट से आगे
- बागली में भाजपा के मुरली भंवरा 13438 वोट से आगे
- खातेगांव में भाजपा के आशीष शर्मा 2343 वोट से आगे
हरदा विधानसभा
बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल – 18793
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. आर के दोगने – 16885
भाजपा 1908 वोट से आगे चल रही है।
टिमरनी विधानसभा
बीजेपी प्रत्याशी संजय शाह – 19630
कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत शाह – 16706
भाजपा 2924 वोट से आगे चल रही है।