शनिवार को निकाय चुनाव का परिणाम आ गया। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी प्रशांत सिंघल अब अलीगढ़ के नए मेयर बने हैं। उन्हें 60,209 वोट मिले। प्रशांत सिंघल को प्रशासन ने विजयी घाेषित कर जीत का प्रमाण पत्र दिया। प्रशांत सिंघल की जीत के बाद भाजपा ने नगर निगम में पांच साल बाद फिर कब्जा किया है। पिछला चुनाव भाजपा हारी थी। प्रशांत सिंघल ने शुरुआत से बढ़त कायम रखी जो अंत में जीत में तब्दील हुई।