मुज़फ़्फ़रनगर। जनपद में आज कोरोना के 28 नए संक्रमित सामने आए हैं। जबकि आज 37 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। जिसके बाद जिले में एक्टिव केस की संख्या 253 हो गई है।
कहां कितने संक्रमित मिले:-
ब्रह्मपुरी से चार, रामपुरी से एक, केवी कैंपस से सात, पटेल नगर से एक, द्वारकारपुरी से एक, बच्चन सिंह कॉलोनी से एक, मुजफ्फरनगर से एक, आदर्श कॉलोनी से एक, सूजड़ू से एक, एकता विहार से एक, अंकित विहार से एक, सरवट से एक, बहेड़ी से एक, बघरा से दो, जानसठ से एक, खतौली से एक, मोरना से एक, पुरकाजी से एक संक्रमित मिले है।