मुजफ्फरनगर। जिले में आज 39 कोरोना पॉजिटिव मिले है। वहीं आज 10 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है।
कहां कितने संक्रमित मिले:-
लक्ष्मण विहार से दो, इंदिरा कॉलोनी से एक, देव पुरम से एक, नुमाईश कैंप से दो, जाट कॉलोनी से एक,नॉर्थ सिविल लाइन से एक,ब्रह्मपुरी से एक, भरतिया कॉलोनी से एक, रामपुरी से एक, संजय मार्ग और पटेल नगर से 1 -1,शहाबुद्दीन पुर से एक, इंदिरा कॉलोनी से एक और ए टू जेड कॉलोनी से चार, अंकित विहार से एक, गांधीनगर से 1, ग्राम मुस्तफाबाद से एक, अलमासपुर से एक, आदर्श कॉलोनी से एक,रामपुर से एक और एसकेडी सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज से 8 संक्रमित मिले हैं। मोरना के ग्राम रहकड़ा से दो, खतौली के लाडपुर से एक, बघरा के सोहंजनी से एक और किनौनी से एक पॉजिटिव मिला है।
जबकि, आज 45 वर्षीय बिरमा पत्नी राजू की भी मृत्यु हो गई है, जिसके बाद ज़िले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 97 हो गयी है।