नालंदा: बोरबेल में गिरे बच्चे को जिंदा निकाला गया

घटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की है जहां रविवार की सुबह चार साल का शिवम 150 फीट बोरवेल में गिर गया था। यहां इतना संसाधन नहीं था कि उसकी जान बचाने के लिए तत्काल बहुत कुछ हो सके। बच्चा बोरवेल में किस गहराई पर फंसा है, यह भी अंदाजा ही लगाया जा सकता था। सिलाव प्रखंड में नालंदा थाना क्षेत्र के कुल भदारी गांव में यह घटना हुई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से रेस्क्यू शुरू किया। सिलाव के सीओ और नालंदा थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव के लिए लग गए।

बोरवेल में ऑक्सीजन सप्लाई दी, बगल में खुदाई शुरूघटना की सूचना फैलने के करीब एक घंटे बाद साढ़े दस बजे बोरवेल में मेडिकल सिलेंडर के पाइप से ऑक्सीजन देना शुरू किया गया। चुहन सिंह के खेत में यह बोरवेल फेल हो जाने के बाद मजदूरों ने उसे तार के पत्ते से ढंक दिया था। डोमन मांझी का चार साल का बेटा शिवम कुमार अपनी मां के पीछे-पीछे खेत की ओर आ गया था। मां को पता नहीं चला और बच्चा पत्ते के पास खेलने के चक्कर में बोरवेल में जा गिरा। उसके रोने की आवाज सुन भीड़ जुटी तो बोरवेल तक लोग पहुंचे। इसके बाद गांव वालों ने अपने स्तर से खुदाई शुरू कर दी। करीब साढ़े 10 बजे से दो जेसीबी की मदद से बगल में खुदाई कर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा था। पौने 11 बजे के करीब घटनास्थल पर जिला आपदा शाखा प्रभारी कृष्ण कुमार उपाध्याय भी पहुंच गए। पटना से एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया।

8 घंटे की मेहनत रंग लाई 
रविवार होने के कारण सड़कों पर राहत थी, इसलिए पटना से घटनास्थल में आपदा प्रबंधन की विशेष टीम बहुत तेजी से चली और करीब ढाई घंटे में वहां पहुंच गई। बोरवेल के आसपास गैर-विशेषज्ञता वाले लोग फिलहाल अपनी हिम्मत दिखाते हुए जान बचाने के लिए खुदाई में लगे रहे। NDRF टीम के वहां पहुंचने के बाद विशेषज्ञों की टीम भी राहत कार्य म,एन जुट गई। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here