नीतीश के विधायक बोले- लहराएंगे पिस्टल, मेरे बाप हो क्या?

पिछले दिनों भागलपुर के अस्पताल में इलाज के लिए पिस्टल लहराते हुए आने वाले जनता दल यूनाईटेड (JDU) के विधायक और सत्तारूढ़ दल के पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल अब पटना स्थित पार्टी दफ्तर में भी पिस्टल लेकर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को पार्टी दफ्तर के गेट पर यह स्वीकार किया कि वह पिस्टल लेकर अब भी आए हैं। अस्पताल में पिस्टल लहराए जाने पर बात शुरू हुई तो बोलने लगे- लहराएंगे पिस्टल। तुम रोकने वाले कौन? मेरे बाप हो क्या? इसके बाद वह लगातार गालियां देने लगे। मीडियाकर्मी सवाल पूछने लगे कि क्या जदयू में यही ट्रेनिंग मिल रही है? इसपर माहौल गरम होते देख सुरक्षाकर्मी उन्हें अंदर लेते गए। जाते हुए भी वह लगातार अपशब्द बोल रहे थे।

बिहार में बहार हैं क्योंकि नाश कुमार है
भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह नया बिहार है। न्यू बिहार अंडर मिस्टर नीतीश कुमार। एक विधायक हाथ पिस्टल लहरा रहा है। पत्रकारों को गोली दे रहा है। पूछने पर कह रहा है कि क्या कर लोगे, तुम मेरे बाप हो गया। नीतीश जी अब आप इस सुशासन के लिए जाने जाएंगे। शर्म आती है कि ऐसे ऐसे विधायक बिहार में है। और, हमारे राजा बैठ कर देख रहे हैं। बिहार में बहार हैं क्योंकि नाश कुमार है। 

हॉस्पिटल में रिवॉल्वर लहराते दिखे थे गोपाल मंडल
दरअसल, तीन दिन पहले जदयू के दबंग और वरीय विधायक गोपाल मंडल हाथ में अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर हॉस्पिटल   में दिख थे। मीडिया ने जब सवाल पूछा कि आप खुले आम रिवॉल्वर लेकर क्यों घूम रहे हैं तो उन्होंने अंगिका भाषा में कहा, “हाथ म लैय के नय चलबै त भीतरी म लैय के चलबै।” कहने का मतलब यह था कि रिवाल्वर को हाथ नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे। इतना ही नहीं गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि “पेहले चोर-बदमाश लगलो रहै छलै आब राजनीतिक लोग लागलो छै कि गोपाल मंडल एमपी नय बनै।” उनका कहना था कि जान के पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे और अब नेता लगे हुए है कि गोपाल मंडल सांसद नहीं बने। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here