पोप फ्रांसिस ने नाम लिए बिना की रूस के राष्ट्रपति पुतिन की निंदा

वालेटा (माल्टा), पोप फ्रांसिस ने कहा है कि वह कीव की संभावित यात्रा पर विचार कर रहे हैं। माल्टा पहुंचने पर पोप फ्रांसिस यूक्रेन के खिलाफ ‘‘बर्बर’’ युद्ध शुरू करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जमकर बरसे और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लेकर रूसी राष्ट्रपति की स्पष्ट और निजी तौर पर निंदा करते हुए उनकी भर्त्सना की।

फ्रांसिस ने पुतिन का नाम नहीं लिया, लेकिन संदर्भ स्पष्ट था। उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ शक्तिशाली’’ लोगों ने ‘‘राष्ट्रवादी हितों के दावों’’ की आड़ में ‘‘बचकाना और विनाशकारी आक्रमण’’ के जरिए दुनिया पर परमाणु युद्ध का खतरा पैदा कर दिया है।

फ्रांसिस ने शनिवार को माल्टा के अधिकारियों से कहा, ‘‘हमने सोचा था कि अन्य देशों के आक्रमण, हिंसक लड़ाई और परमाणु खतरा अतीत की यादें हैं।’’ फ्रांसिस अब तक रूस या पुतिन का नाम लेने से परहेज करते रहे हैं। लेकिन शनिवार को पुतिन के संदर्भ में एक जिम्मेदार शक्तिशाली व्यक्ति का जिक्र करना, पोप की नए स्तर की नाराजगी को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here