पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर रात को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, मान तीन बार बेहोश हुए और उनका पूरी तरह से मेडिकल परीक्षण चल रहा है। बीमारी की असली वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि सीएम अब स्थिर हैं। फोर्टिस प्रबंधन ने इस पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। कुछ दिन पहले, मान को कम रक्तचाप की शिकायत के बाद मोहाली हवाई अड्डे से दिल्ली लौटना पड़ा था। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

9 दिन पहले भी कराया था अस्पताल में भर्ती
बता दें कि 9 दिन पहले भी भगमंत मान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। वो 17 सितंबर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि सीएम मान पेट के इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

केजरीवाल में फोन कर पूछा हालचालदिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने फोन के माध्यम सीएम भगवंत मान का हाल चाल लिया है। बता दें की सीएम मान अभी भी अस्पताल में मौजूद हैं। उनके कुछ चेकअप किए जा रहे हैं। उनके ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं। डॉक्टर्स उनकी रिपोर्टस आने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्टस आने के बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here