पंजाब चुनाव: जानिए किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया टिकट

पंजाब में चुनाव लड़ रहे 1304 में से 315 प्रत्याशी आपराधिक छवि वाले हैं। इनमें 218 ऐसे उम्मीदवार भी हैं, जिनपर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सबसे ज्यादा शिरोमणि अकाली दल के 68% उम्मीदवार दागी हैं। दागियों को टिकट देने में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर है। आम आदमी पार्टी के 50% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। 

इस मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी और चौथे पर शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) है। भाजपा के 38% और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के 29% प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इस सूची में पांचवे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी और छठवें पर कांग्रेस है। बसपा ने 15% और कांग्रेस ने 14% दागियों को टिकट दिया है।  

2017 के मुकाबले बढ़ गए आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी

वर्षआपराधिक छवि वाले प्रत्याशी
20179%
202225%

दो रेप के आरोपी, चार हत्या के

  • 15 प्रत्याशियों पर महिलाओं के ऊपर अत्याचार से जुड़े आरोप लगे हैं। 
  • दो प्रत्याशियों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। इनमें लुधियाना के आत्मनगर से लोक इंसाफ पार्टी के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह और लुधियाना साउथ से इसी पार्टी के प्रत्याशी बलविंदर सिंह का नाम शामिल है।
  • चार प्रत्याशियों पर हत्या के आरोप हैं। चुनाव लड़ रहे 33 प्रत्याशियों ने बताया कि उनपर हत्या के प्रयास का मामला चल रहा है।
  • 57 सीटें ऐसी हैं, जो संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र की सूची में है। मतलब यहां चुनाव लड़ रहे तीन या इससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इन चार प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा मुकदमे

1. सिमरजीत सिंह : लुधियाना के आत्मनगर सीट से लोक इंसाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सिमरजीत सिंह पर सबसे ज्यादा 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। 44 अलग-अलग धाराओं में ये मामले दर्ज हैं। सिमरजीत पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप भी हैं। 

2. शीतल अंगुरल : जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शीतल अंगुरल पर नौ मामले चल रहे हैं। सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशियों की सूची में शीतल दूसरे नंबर पर हैं। इनके ऊपर हत्या के प्रयास, अपहरण, आगजनी जैसे आरोप लगे हैं। 

3. सुखबीर सिंह बादल : शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल पर कुल सात मामले दर्ज हैं। 27 अलग-अलग धाराओं में दर्ज इन मामलों में 10 गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। सुखबीर सिंह पर चोरी, धोखाधड़ी, कोर्ट के ऑर्डर में फर्जीवाड़ा करने जैसे आरोप लगे हैं। 

3. वरदेव सिंह : फिरोजपुर के गुरु हर साही सीट से चुनाव लड़ रहे वरदेव सिंह भी दागी प्रत्याशियों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं। वरदेव के ऊपर कुल सात मुकदमे हैं। हत्या के प्रयास, धार्मिक उन्माद फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here