पंजाब किसान यूनियन के अध्यक्ष रुलदू सिंह मानसा पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कार्रवाई की है। मानसा को 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। रविवार को पंजाब के 32 किसान जत्थेबंदियों के बाद संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में यह फैसला हुआ।
मोर्चा के नेताओं के अनुसार, 21 जुलाई को मानसा ने मोर्चा के मंच से सिख समुदाय की भावनाओं को प्रभावित करने वाला और भड़काऊ भाषण दिया था।
मानसा के इस बयान से समुदाय की भावनाएं आहत हुई है। पंजाब के 32 किसान संगठनों(पंजाब) की बैठक में सिख भावनाओं को प्रभावित करने वाले संबोधन पर संज्ञान लेते हुए मानसा पर संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।
वहीं, दिल्ली की सीमाओं पर आठ महीने से डटे किसानों के आंदोलन आठ महीने पूरा कर चुका है। इस दौरान बराबर की साझेदार रहीं महिलाएं सोमवार को किसान संसद का संचालन करेंगी। महिलाएं इस दौरान मौजूदा भारतीय कृषि व्यवस्था और आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ कृषि कानूनों के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगी।
इसी दिन लखनऊ से संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से मिशन यूपी की शुरुआत की जाएगी। किसान संसद में शामिल होने के लिए देश के अलग अलग राज्यों से महिला किसानों का कारफ़ला मोर्चे पर पहुंच रहा है।