पंजाबी गानों के फैन्स के लिए एक जोरदार झटका रविवार शाम को तब लगा, जब पॉपुलर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने की खबर आई। वह कई लोकप्रिय पंजाबी गाने दे चुके हैं। मूसेवाला राज्य के उन 424 वीआईपी में शामिल थे जिनकी सिक्युरिटी राज्य सरकार ने हाल ही में वापस ली थी। कई सितारों और राजनीतिक हस्तियों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख जताया है और अपनी श्रद्धांजलि भी दी है। पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर का इस हत्याकांड पर गुस्सा फूटा है। वहीं, पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। सिद्धू मूसेवाला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
सिद्धू मूसेवाला के साथ कई विवाद भी जुड़े हैं। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप भी लगे थे। बताया जा रहा है कि महज 28 साल के सिद्धू मूसेवाला पर हमलावरों ने लगातार 30 गोलियां बरसाईं। इसके बाद से राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।