सिवाया टोल प्लाजा पर बहाल हुई छह लेन, दो करोड़ का हुआ नुकसान

मेरठ। भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ ही कांवड़ यात्रा औपचारिक रूप से समाप्त हो गई है, लेकिन शिवरात्रि के अगले दिन भी हाईवे पर डाक कांवड़ियों और बाइक सवार शिवभक्तों की आवाजाही जारी रही। बुधवार को जैसे-जैसे भक्तों की संख्या में कमी आई, सिवाया टोल प्लाजा की छह में से सभी लेन दोपहर बाद खोल दी गईं।

बीते तीन दिनों से हाईवे पर डाक कांवड़ियों की भारी भीड़ देखी जा रही थी। अधिकतर श्रद्धालु मंगलवार रात तक अपने-अपने शिवालयों में जलाभिषेक कर चुके थे, फिर भी बुधवार को कांवड़ लेकर लौटते डाक कांवड़ियों की हलचल जारी रही। हाईवे की दोनों लेन पर वे दौड़ते हुए नजर आए।

टोल प्लाजा फिर से चालू

सिवाया टोल प्लाजा प्रबंधन ने बुधवार दोपहर बाद ट्रैफिक सामान्य होते ही मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली छह लेन को चरणबद्ध रूप से चालू कर दिया। टोल मैनेजर अनुज सोम ने बताया कि यात्रा की भीड़ को देखते हुए 19 जुलाई से टोल पूरी तरह बंद कर दिया गया था। 23 जुलाई को दोपहर में लेन शुरू की गईं और आधी रात के बाद टोल संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस अवधि में टोल प्लाजा को लगभग दो करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ है।

सुरक्षा व्यवस्था बरकरार

टोल सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने जानकारी दी कि कुछ कांवड़िये अब भी यात्रा से लौट रहे हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टोल स्टाफ को विशेष ड्यूटी पर लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here