सपा ने चुनाव आयोग से मुरादाबाद कमिश्नर को हटाने की मांग की

सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को हटाए जाने की मांग की है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ से समाजवादी पार्टी ने रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को उनके वर्तमान पद से तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।

“रामपुर के डीएम रहे और मंडलायुक्त”

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का उप निर्वाचन-2022 दिनांक 05 नवम्बर-2022 को घोषित कर दिया है।

मुरादाबाद के वर्तमान मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह लम्बे समय तक रामपुर में जिलाधिकारी रह चुके हैं और पदोन्नत होकर मंडलायुक्त के पद पर भी काफी समय से तैनात हैं, इसी मंडल में जनपद रामपुर है।

“भाजपा के कार्यकर्ता की तरीके से काम करने का आरोप”

ज्ञापन के अनुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के समय आंजनेय कुमार सिंह पर भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का आरोप लगा था इसकी शिकायत दिनांक 29 जनवरी 2022 को मुख्य चुनाव आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से पत्र संख्या-2204 दिनांक 29 जनवरी 2022 द्वारा आंजनेय कुमार सिंह को स्थानान्तरित कराने की मांग की गई थी।

रामपुर लोकसभा उप चुनाव के समय भी आंजनेय कुमार सिंह रामपुर के मंडलायुक्त के पद पर थे और अब 37-रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 होने जा रहा है, मुरादाबाद मण्डल से बिना इनको हटाए स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त चुनाव सम्भव नहीं है।

समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि रामपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में उप निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त सम्पन्न कराने के लिए मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाया जाये। मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौपने गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्य है सर्वश्री के के श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव एवं राधेश्याम सिंह यादव शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here