सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, घोषित था इनाम

एटा। समाजवादी पार्टी के करीबी माने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य जुगेंद्र सिंह यादव को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जुगेंद्र कई मामलों में फरार चल रहा था। उस पर गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत फरार रहे पूर्व जिला पंचायत जुगेंद्र सिंह यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने उसपर 25 हजार का इनाम भी रखा था।

जेल में हैं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह

जुगेंद्र सिंह यादव के बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गैंगस्टर एक्ट के मामले में पिछले एक साल से जेल में हैं, जबकि जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी कुशवाहा के अनुसार, जुगेंद्र सिंह यादव पुलिस हिरासत में है और उसकी गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

पुलिस ने घोषित किया था 25 हजार का इनाम

पुलिस ने 4 मार्च को जुगेंद्र सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिस मामले में इनाम घोषित किया गया था वह दो साल पहले का है। महिला ने बेटे पर जानलेवा हमले, लूट का आरोप सपा नेता पर लगाया था।

महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा

थाना अलीगंज में 2 जून 2021 को एक महिला जोकि दवा लेने के लिए जा रही थी। महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि जब वह अकबरपुर कोट के पास पहुंची तो हमलावर दो गाड़ियों के साथ पहले से ही घात लगाए थे। महिला के पुत्र को गाड़ी में डाल लिया गया फिर पिटाई की गई। महिला ने विरोध किया तो उस पर फायर कर दिया तथा पर्स में रखे रुपये भी लूट लिए। महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here