किसान नहीं बल्कि डकैत है टिकैत : राजेश्वर सिंह

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुये भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत को डकैत कह दिया।
सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा “ टिकैत एक किसान नहीं बल्कि डकैत का काम करता है। किसान आन्दोलन के नाम पर अराजकता फैलाने का काम किया जा रहा है जिसका परिणाम लखीमपुर खीरी काण्ड है। असली किसान एक दो वर्ष धरने पर नहीं बैठ सकता है। धरने में एक भी किसान नही है बल्कि कुछ गोलबंद अराजक तत्व है जो किसान आन्दोलन के नाम पर टिकैत के साथ मिलकर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रहे है। ”
उन्होने कहा “ अराजक तत्व अल्लाह हो अकबर का नारा बुलंद कर रहे है। काटने छाटने का काम कर रहे है और जातिवाद फैला रहे है लेकिन योगी सरकार उनके मसूबों पर पानी फेरने का काम कर रही है जिसके कारण टिकैत अपने मकसद में कामयाब नही हो पा रहे है।”
राजेश्वर सिंह ने कहा “ मैने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों का दौरा किया है। उन जिले में सभी किसान अपने अपने खेतो में काम कर रहे है। कोई भी किसान सरकार से असंतुष्ट नही है। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here