मध्य प्रदेश में 27 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रशासनिक अधिकारीयों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर कर रही है। रविवार रात को ही सरकार ने कई अधिकारियों और 97 नायब तहसीलदारों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी तो वहीं राज्य सरकार ने सोमवार रात को 15 जिलों के कलेक्टर समेत 27 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैँ।

इनमें इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को एमडी एकेवीएन बनाया गया है। इंदौर की कमान अब जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी को सौंपी गई है। उनके स्थान पर सौरभ कुमार सुमन को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। सौरभ कुमार छिंदवाड़ा में कलेक्टर हैं।

बुरहानपुर कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर भेजा गया है। सीहोर में अब तक चंद्रमोहन ठाकुर कलेक्टर थे, उन्हें प्रदूषण नियंत्रण बोड में बतौर सचिव पदस्थ किया है। वहीं, देवास कलेक्टर चंद्रमौलि शुक्ला को हाउसिंग बोर्ड में कमिश्नर बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here