यूपी: पांच पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, अयोध्या भेजे गए योगेंद्र कुमार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। यूपी के 5 पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया है। यूपी के डीजीपी मुख्यालय की ओर से ये सूची जारी की गई है। योगेंद्र कुमार को लखनऊ से हटाकर अयोध्या में तैनाती की गई है।

  1. अमित सक्सेना का लखनऊ से कुशीनगर में ट्रांसफर किया गया है।
  2. योंगेंद्र कुमार को लखनऊ से अब अयोध्या में तैनात किया गया है।
  3. राजवीर सिंह गौर का लखनऊ से अब बांदा में ट्रांसफर किया गया है।
  4. युवराज सिंह को अयोध्या से बुलंदशहर भेज दिया गया है।
  5. दिलीप सिंह (प्रथम) को बुलंदशहर से अलीगढ़ में ट्रांसफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here