गृह मंत्री अमित शाह के लिए यह क्या बोल गए राजद अध्यक्ष लालू यादव

गृह मंत्री अमित शाह के विवादित बयान पर सियासत जारी है। गुरुवार सुबह राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अमित शाह पागल हो गए हैं। उनके बयान को हमने सुना है, यह घृणा कार्य है। उन्हें फ़ौरन इस्तीफा दे देना चाहिए। 

भाजपा ने कहा- आपलोग दलितों के हत्यारे हैं 
इधर, लालू प्रसाद के बयान के बाद भाजपा के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जब विपक्ष को आईना दिखाया तो कुछ लोग तिलमिला गए हैं। उन्होंने लालू प्रसाद को राजनीति का जोकर तक कह दिया। कहा कि आपलोग दलितों के हत्यारे हैं। कुर्सी के आप चरण वंदना कर रहे हैं। गृह मंत्री ने सच्चाई कही। आपलोगों ने बाबा साहब को हराने के काम किए। आपलोग राजनीतिक अपराधी हैं। 

जानिए क्या कहा था गृह मंत्री ने
बता दें कि संविधान पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अभी एक फैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। आंबेडकर का नाम सौ बार लें, लेकिन आंबेडकर के बारे में कांग्रेस पार्टी का भाव क्या है, ये मैं बताता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here