छत्तीसगढ़: प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने पर मुफ्त बिजली देने का वादा किया

चुनाव आयोग ने राज्य विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा कर दी है। आने वाले पांच राज्यों में होने वाले चुनावों जो कि मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले कई राजनीतिक दलों के विभिन्न नेता रैलियां निकाल रहे है। आम जनता से बात भी हो रही है और मतदाता भी चुनावों से पहले पार्टियों के वादों पर जोर दे रहे है। 

इस बार छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में एक रैली को संबोधित किया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को चुनाव होने है। इस रैली के दौरान कांग्रेस नेता ने अपने भाषण में अपने लोगों से वादा किया है कि अगर राजनीतिक पार्टी राज्य में सत्ता बरकरार रखती है तो उन्हें मुफ्त बिजली मिलेगी।

दोबारा सत्ता में लौटेगी कांग्रेस-प्रियंका गांधी

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने वाली है। विधानसभा चुनावों के बाद जैसे ही सरकार सत्ता में दोबारा लौटेगी तो आम जनता को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने इसका वादा किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने यह भी कहा है, “छत्तीसगढ़ में दोबारा चुने जाने पर कांग्रेस महतारी न्याय योजना के तहत प्रति गैस सिलेंडर 500 रुपये की सब्सिडी देगी।” एक अन्य राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए क्रमश: 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को तेलंगाना में चुनाव के लिए कैंपेन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा शादनगर रेलवे स्टेशन से शादनगर चौरास्ता तक पदयात्रा में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी कोल्लापुर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने के अलावा देवराकाद्रा में महिलाओं के साथ उन ‘छह गारंटियों’ पर बातचीत करेंगी जिनकी पार्टी ने तेलंगाना के लिए घोषणा की है। दोनों नेताओं ने इससे पहले 18 अक्टूबर को चुनावी राज्य में बस यात्रा शुरू की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here