चिराग के पास रामविलास पासवान की असली विरासत, रहा 100% स्ट्राइक रेट

लोकसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश में भाजपा को जबरदस्ती तरीके से झटका लगा है। वहीं, बिहार में एनडीए का प्रदर्शन ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है। इन सब के बीच सब की नजर चिराग पासवान पर भी है। लोजपा (रामविलास) को इस चुनाव में बंपर फायदा होता हुआ दिखाई दे रहा है। बिहार में उनका स्ट्राइक रेट 100 फ़ीसदी दिख रहा है। 2014 और 2019 में भी उनकी पार्टी का बिहार में 100% स्ट्राइक रेट रहा था। उनके पांचो उम्मीदवार इस वक्त अच्छे खासे मार्जिन से लीड बनाए हुए हैं। 

चिराग पासवान इस बार खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे थे। हाजीपुर से उनके पिता रामविलास पासवान कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। चिराग पासवान को लेकर भी कई सवाल उठ रहे थे। उनकी पार्टी में टूट भी हो चुकी थी। सवाल यह थे कि क्या अपने पिता की विरासत को संभाल पाएंगे? लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि चिराग पासवान अपने पिता की असली विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार एनडीए में उनका कद काफी बढ़ सकता है क्योंकि भाजपा अपने दम पर इस बार सरकार बनाती हुई दिखाई नहीं दे रही है। हालांकि, चिराग की पार्टी को लेकर कई तरह की अटकलें भी चल रही हैं। चर्चा यह भी है कि इंडिया गठबंधन से अच्छे ऑफर के बाद वह उधर का भी रूख कर सकते हैं। 

हालांकि, चिराग पासवान इन सब चीजों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में चिराग पासवान ने लिखा कि फिर एक बार – मोदी सरकार! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के समर्थन में मैं और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजबूती के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में NDA पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। देश को पुनः तीसरी बार एक मजबूत और सशक्त सरकार मिलने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here